गुमला में प्रधान लेखपाल को एसीबी ने दबोचा:भविष्य निधि रिलीज करने के लिए 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

गुमला जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने एक बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी की टीम ने चैनपुर प्रखंड के प्रधान लेखपाल राजकुमार साहनी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। घटना गुरुवार की है। राजकुमार साहनी को उनके करम टोली स्थित आवास से गिरफ्तार किया गया। एसीबी को शिकायत सिसई के जन सेवक धनंजय प्रसाद ने की थी। धनंजय प्रसाद चैनपुर प्रखंड क्षेत्र में पदस्थापित हैं। एसीबी की टीम ले गई रांची राजकुमार साहनी ने धनंजय प्रसाद से भविष्य निधि की राशि रिलीज करने के लिए 20,000 रुपए की रिश्वत मांगी थी। इसके बाद धनंजय ने एसीबी से संपर्क किया। एसीबी की 8 सदस्यीय टीम ने ट्रैप लगाकर राजकुमार साहनी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पहले गुमला थाने में पूछताछ के लिए ले जाया गया। बाद में एसीबी की टीम उसे रांची ले गई। मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *