गुमला में मां ने डेढ़ वर्षीय बेटी को मार डाला:पति की बात से हुई नाराज, सब्जी काटने वाले हथियार से गला रेत दिया

गुमला जिला के घाघरा थाना क्षेत्र के बड़ाअजियातु गांव में फूलमानी देवी ने अपनी डेढ़ वर्षीय बेटी नीतू कुमारी की हत्या कर दी। मां ने सब्जी काटने वाले हथियार से गला रेत दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पहुंची। शव को कब्जे में कर पोस्टमॉर्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया। आरोपी मां फूलमानी देवी को पुलिस हिरासत में लेकर ली। पति के बात से हुई नाराज घटना के संबंध में महिला के पति कैलाश गोप ने बताया कि शुक्रवार की देर रात वह घर में खाना बना रहा था। इसी क्रम में अपनी पत्नी फूलमानी देवी को बच्ची को गरम कपड़ा पहनाने की बात कही। जिस पर उसकी पत्नी अचानक से बच्ची को लेकर गई और घर में रखी सब्जी काटने वाले औजार से गर्दन रेत दी। हल्की आवाज होने के बाद जब वह घर में देखा कि उसकी पत्नी ने बच्ची की गला रेतकर हत्या कर दी है। इसके बाद आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। वहीं पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंचा। आरोपी फूलमानी देवी को हिरासत में लेकर थाना आया। महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं कैलाश गोप ने यह भी बताया कि उसकी पत्नी की मानसिक स्थिति खराब है। इस वजह से 2018 से प्राइवेट अस्पताल में उसका इलाज कर दवा चल रहा था। इधर कुछ दिनों से फूलमानी देवी का तबीयत खराब होने के कारण पहले की दवा को बंद कर दूसरी दवाई चल रही थी। सभी चीज ठीक ही था कि कल अचानक इस तरह का घटना को फुलमनी ने अंजाम दे दिया। क्या कहती है पुलिस इस संबंध में घाघरा थाना प्रभारी तरुण कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंच आरोपी महिला को हिरासत में लिया है। घटना में प्रयुक्त तेज धार हथियार को जब्त किया गया है। वहीं बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम हेतु गुमला भेजा गया है। पुलिस दूसरे पहलू पर जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *