गुमला में लूट और चोरी मामले में चार पकड़े गए:मसाला व्यवसायी के घर हुई थी लूट, चार आरोपी अब भी फरार

गुमला जिला के टोटो में लूट और चोरी के मामले का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने लूट मामले में तीन और चोरी की घटना में शामिल एक नाबालिग को पकड़ा है। वहीं, लूट मामले में अन्य चार लोग अभी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है। मसाला व्यवसायी ओमप्रकाश गुप्ता टोटो निवासी के घर में नगद और जेवरात की लूटपाट करने के मामले पर पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी की। इस दौरान देवरस नगर टोटो निवासी मोहम्मद रिजवान आलम, सिसई खिदला टोली निवासी प्रदीप उरांव और चामा उरांव को गिरफ्तार किया गया। सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद उन्हें मंगलवार को जेल भेज दिया गया। 7 लोग इस लूटपाट कांड में शामिल थे
एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि उनके पास से एक देसी कट्टा एक गोली 10 हजार रुपए नगद के अलावा चांदी के पायल, बिछिया, बाइक व मोबाइल जब्त किया है। वहीं, पूछताछ के क्रम में उन्होंने बताया कि कल 7 लोग इस लूटपाट कांड में शामिल थे। इनमें से चार लोग घर के अंदर घुसे जबकि तीन बाहर खड़े थे। घटना के बाद तीन बाइक से सिसई की तरफ सभी फरार हो गए थे। वहीं, दूसरी चोरी की घटना का टोटो गांव में ही 21 दिसंबर को राजू शंभू प्रसाद गुप्ता के घर में नगद व जीवराज की चोरी कर ली गई थी। घर की महिला पूजा करने के लिए गई थी, जिस दौरान ताला तोड़कर लॉकर से चोरी करने के मामले में एक नाबालिग को पकड़ कर निरुद्ध किया गया है। उसके पास से दो पीस सोने का हार, टू पीस सोने का कान का टॉप, जितिया के अलावा चांदी के ताबीज, पायल के अलावा 1900 रुपए नगद बरामद किए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *