लोहरदगा | शहर के सुभाष चौक निकट स्थित श्रीश्री दुर्गा बाड़ी मंदिर में ही स्थित मां झारखंडेश्वरी काली मंदिर में 30 दिसंबर को भव्य रूप से अमावस्या पूजा होगी। इसकी जानकारी देते हुए दुर्गाबाड़ी के सचिव तापस राय ने बताया कि हमेशा की तरह अमावस्या पूजन संध्या 7:00 बजे से होगी। पूजन समाप्ति के बाद रात्रि 9:30 बजे से भंडारा का भोग उपस्थित लोगों के बीच वितरित किया जाएगा। भास्कर न्यूज | गुमला जिले में 31 दिसंबर व एक जनवरी को शराब बिक्री बढ़ सकती है। उत्पाद विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक अकेले दिसंबर माह में जिले के उत्पाद विभाग को 6 करोड़ 49 लाख रुपए का शराब बेचने का टारगेट मिला हुआ है। इस टारगेट के मुकाबले अब तक विभाग 5 करोड़ 49 लाख का शराब बेच चुकी है। बाकी बची एक करोड़ का शराब बेचने का टारगेट को आने वाले साल के अंतिम दिनों में पूरा करना है। उत्पाद विभाग की माने तो इस साल पिछले साल के मुकाबले अधिक शराब की बिक्री हो सकती है। इस साल रिकॉर्ड टूटने वाला है।इसलिए अनुमान लगाया जा रहा है कि 31 दिसंबर व एक जनवरी को एक करोड़ दस लाख रुपये से अधिक का शराब बिक्री हो सकता है। टारगेट का रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए भी उत्पाद विभाग की ओर से पूरी तैयारी की जा रही है। बीते वर्ष 2023 के 31 दिसंबर की रात और 2024 के एक जनवरी को जिले में करीब एक करोड़ रुपए की शराब बेची गई थी। तब 31 दिसंबर की रात 35 लाख रुपए की शराब की बिक्री हुई थी। वही एक जनवरी 2024 को लगभग 65 लाख की शराब की बिक्री हुई थी। ऐसे वर्ष 2024 के अकेले दिसंबर माह में जिले को शराब बिक्री का करीब 6 करोड़ 49 लाख का टारगेट मिला था।इस टारगेट के एवज में 28 दिसबंर तक 5 करोड़ 49 लाख का टारगेट पूरा कर लिया गया है।अगर पूरे वित्तीय वर्ष की बात करे तो जिले को 60 करोड़ का टारगेट मिला था। इस सात करोड़ का टारगेट के मुकाबले देखा जाय तो अब तक 59 करोड़ का कारोबार हो चुका है।


