गुमला में वृद्ध की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत:अस्पताल में भर्ती परिचित मरीज से मिलने आए थे, घर लौटते वक्त हुआ हादसा

गुमला सदर प्रखंड क्षेत्र के कुटमा निवासी 70 वर्षीय छेदना महली की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह हादसा सोमवार को कोटेंगसेरा के पास हुआ, जब एक अज्ञात ट्रैक्टर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर मंगलवार को सदर थाना के एसआई विनय कुमार महतो मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर गुमला सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया और फिर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मृतक के पुत्र जगर महली ने बताया कि छेदना महली सोमवार को गुमला के एक अस्पताल में किसी मरीज को देखने आए थे। अस्पताल से अपने घर कुटमा लौटते समय कोटेंगसेरा के पास यह दुर्घटना हुई। पुलिस अज्ञात ट्रैक्टर और उसके चालक की तलाश कर रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *