गुमला में सड़क हादसे में तीन भाइयों की मौत:बहन के घर से लौट रहे थे वापस गांव, परिजनों ने कहा था रात में नहीं जाने के लिए

गुमला में रविवार देर रात रोड एक्सीडेंट में तीन भाइयों की मौत हो गई। हादसा अज्ञात वाहन और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर की वजह से हुआ। तीनों युवक एक ही बाइक से गांव लौट रहे थे और इनमें से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। घटना सदर थाना क्षेत्र के खरका चौक के पास हुई। दो युवक थे सगे भाई मृतकों की पहचान चेगरी निवासी शिवचरण उरांव, अरंगी झरिया टोली निवासी रोहित उरांव और सतीश उरांव के रूप में की गई। रोहित और सतीश सगे भाई थे। जबकि शिवचरण इनका चचेरा भाई था। तीनों की उम्र 18 साल थी। हादसे में बाइक हुई पूरी तरह क्षतिग्रस्त तीनों बहन के घर से रात में वापस घर लौट रहे थे। बहन के ससुराल वालों ने इन्हें रात में जाने से मना भी किया था पर इन्होंने किसी की बात नहीं सुनी। इधर, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही टोटो थाना के एसआई इमानुएल कोंगाड़ी मौके पर पहुंचे। रात 11:30 बजे तीनों को जख्मी हालत में सदर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। युवकों के माता-पिता भी पहुंचे बेटी के ससुराल परिजनों के अनुसार, रोहित और सतीश की सगी बहन की हाल ही में चंदाली गांव में शादी हुई थी। तीनों युवक रविवार को बहन के ससुराल आए थे। युवकों के माता-पिता भी कुछ सामान लेकर बेटी के घर आए थे। रात का खाना खाने के बाद तीनों युवकों ने अपने गांव लौटने का फैसला किया। लोगों ने उन्हें रात में न जाने की सलाह दी, लेकिन वे नहीं माने। तीनों बाइक पर सवार होकर अपने गांव की ओर निकल गए। जैसे ही वो खरका चौक के पास पहुंचे, सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *