गुमला में सब्जी विक्रेता महिलाओं का विरोध:दुकान हटाने के विरोध में समाहरणालय पहुंचीं महिलाएं, आत्मदाह का प्रयास

गुमला में सोमवार को जशपुर रोड से हटाई गई सब्जी की दुकानों को लेकर दर्जनों महिला विक्रेताओं ने समाहरणालय में विरोध प्रदर्शन किया। महिलाएं पेट्रोल लेकर पहुंची थीं और आत्मदाह का प्रयास किया। टंगरा मार्केट में सब्जियां नहीं बिक रही: महिलाएं नगर परिषद ने इन महिलाओं की दुकानें जशपुर रोड से हटाकर टंगरा मार्केट में स्थानांतरित कर दिया है। महिलाओं का कहना है कि टंगरा मार्केट में उनकी सब्जियां नहीं बिक पा रही हैं। उन्होंने मांग की है कि या तो उन्हें सड़क किनारे दुकान लगाने की अनुमति दी जाए या प्रशासन उन्हें 25 हजार रुपए महीने की नौकरी दे। सीओ के समझाने पर मामला हुआ शांत मौके पर मौजूद लोगों ने महिलाओं को आत्मदाह से रोका। सूचना मिलते ही गुमला सीओ और महिला थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। कई घंटों तक चले हंगामे के बाद सीओ के समझाने पर महिलाएं शांत हुईं। हालांकि, उन्होंने दुकान लगाने की अनुमति की मांग बरकरार रखी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *