गुमला में हाथी का उत्पात:किसान का घर तोड़ा, कई खेतों की फसलें रौंदी; परिवार ने भागकर बचाई जान

गुमला जिले के भरनो प्रखंड में एक जंगली हाथी ने तांडव मचा दिया। समसेरा करंजटोली गांव में हाथी ने किसान भुनेश्वर उरांव के मिट्टी के घर को रात में तोड़ दिया। घर में रखे बर्तन, कपड़े और अन्य सामान बर्बाद हो गए। घटना के समय भुनेश्वर, उनकी पत्नी गूंजा और बेटा घर में थे। हाथी के हमले के दौरान परिवार ने भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद हाथी ने आसपास के खेतों में भी नुकसान पहुंचाया। कद्दू, गेहूं और प्याज की फसलें रौंद दीं समसेरा गांव के विनय साहू के गेहूं के खेत, मांगा उरांव के टमाटर और प्याज के खेत, और गणेश उरांव की कद्दू, गेहूं और प्याज की फसलें रौंद दीं। खुदी उरांव के कुएं की पानी मशीन भी क्षतिग्रस्त कर दी। हाथी सुबह 3 बजे तक क्षेत्र में रहा और फिर अमलीया जंगल की ओर चला गया। कई बार आवेदन देने के बावजूद अभी तक मुआवजा नहीं मिला बुधवार सुबह मुखिया प्रतिनिधि और समाजसेवी कपिल गोप ने नुकसान का जायजा लिया। ग्रामीणों ने वन विभाग से मुआवजे की मांग की है। उनका कहना है कि पिछले एक साल से हाथी नुकसान पहुंचा रहे हैं। कई बार आवेदन देने के बावजूद अभी तक मुआवजा नहीं मिला है। ग्रामीणों ने समसेरा बस्ती और जंगल के बीच सोलर लाइट लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि रोशनी होने पर हाथी गांव में नहीं घुसते हैं। प्रभावित लोगों ने वन विभाग से तत्काल मदद की गुहार लगाई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *