लोहरदगा| अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा झारखंड युवा प्रदेश अध्यक्ष सह कांग्रेस पार्टी के युवा नेता निश्चय वर्मा ने बयान जारी करते हुए कहा कि राज्यसभा के पूर्व सांसद और कांग्रेस के दिग्गज नेता धीरज प्रसाद साहू ने रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच ग्रामीण विकास, खेल, स्वास्थ्य, शिक्षा के साथ साथ झारखंड को विकसित राज्य की श्रेणी में लाने जैसी कई महत्वपूर्ण बिंदुओं में चर्चा हुई, इन सब बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित करने से एक बात स्पष्ट रूप से सामने आ जाती है कि धीरज प्रसाद साहू एक दूरदर्शी सोच वाले नेता है, जो भविष्य की जरूरतों का आकलन कर उसे पूर्व में ही व्यवस्थित करना चाहते है। ऐसे ही विकास पुरुष की जरूरत जनता को होती है, जो समस्या का सामना मजबूती से करे और क्षेत्र की जनता को विकास के पथ पर ले जाए, ऐसे नेता सदियों में मिलते है, जैसे कि धीरज प्रसाद साहू जी है। वहीं दूसरी ओर देखे तो आजकल बयानवीर नेता बाजार में ज्यादा घूम रहे है, उन्हें क्षेत्र की समस्याओं से न कोई मतलब है न ही चिंता उन्हें तो बस टीवी और अखबार में आना है। धीरज प्रसाद साहू और उनके परिवार का योगदान हमेशा से क्षेत्र के विकास में रहा है, इन्होंने निस्वार्थ भाव से क्षेत्र की सेवा की है, आज लोहरदगा में मजदूर यूनियन का इतना बड़ा अधिवेशन जिसमें लगभग 40000 की संख्या में लोग इस कार्यक्रम का हिस्सा बने, जो धीरज प्रसाद साहू से मजदूरों का प्रगाढ़ प्रेम को प्रदर्शित करता है जिन्हें सुनने के लिए लोग चिलचिलाती धूप में भी शामिल हुए। भास्कर न्यूज।गुमला बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत 1.57 करोड़ रुपए से गुमला के 3500 एकड़ भूमि में पौधरोपण किया जाना है। पौधरोपण का कार्य बरसात से पूर्व 15 जून तक पूर्ण कर लेना है। इसे लेकर डीडीसी दिलेश्वर महतो के माध्यम से सभी प्रखंडों के बीडीओ को निर्देश के अलावे पौधरोपण का लक्ष्य दिया जा चुका है। पौधरोपण से न सिर्फ क्षेत्र हरा-भरा होगा बल्कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को रोजगार मिलेगा और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। डीडीसी के अनुसार सरकार द्वारा कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। इसके तहत बिरसा हरित ग्राम योजना से 35 सौ एकड़ भूमि पर पौधरोपण करने का लक्ष्य दिया गया है। इसके तहत आम बागवानी 3150 एकड़ पर होगी। इसके अलावे मिक्स फ्रुट्स 210 एकड़, नासपति 40 एकड़ व सेमिया लता लाह प्लांट एक सौ एकड़ में लगाने का लक्ष्य दिया गया है। अभी पौधरोपण के लिए गढडा खुदाई का कार्य किया जा रहा है। बीडीओ के स्तर से लगातार इसकी मॉनिटरिंग भी की जा रही है ताकि योजना धरातल पर उतर सके। इससे ग्रामीण मजदूर 15 से 20 हजार रुपए की कमाई कर सकेंगे। डीडीसी ने बताया कि पौधा लगाने का लक्ष्य प्रखंडवार दिया गया है। बीडीओ इसे पंचायतवार बांटकर पौधा लगवाएंगे। इसके तहत जारी प्रखंड को 200 एकड़ भूमि पर पौधा लगाने का लक्ष्य दिया गया है। इसी प्रकार पालकोट में 250, बिशुनपुर में 250, सिसई में 350, घाघरा में 450, भरनो में 250, बसिया में 200, कामडारा में 250, चैनपुर में 350, रायडीह में 200, डुमरी में 300 व गुमला प्रखंड में 450 एकड़ भूमि पर पौधरोपण कराया जाएगा। पौधा लगाने से जो फल प्राप्त होगा। उसे लोकल व बाहर के बड़े बाजार में भी किसान बेच कर इनकम बढ़ा सकते है। पौधरोपण के लिए खुद गढडा खोदते डीडीसी। गुमला | मंईयां योजना के वेरिफिकेशन के नाम से लाभुकों से पैसों की हो रही वसूली। मिशन बदलाव के संस्थापक भूषण भगत ने बताया कि सभी वार्ड के लोगों द्वारा फोन से बताया कि सभी सेविकाएं ₹200 मंईयां समान योजना को वेरिफिकेशन के नाम से ले रही है। जो नहीं दे रहा है उनका कार्य नहीं कर रही है। और जो पेंशनधारी है विधवा पेंशन विकलांग दिव्यांग उन लोगों से भी ₹50 वेरिफिकेशन के नाम से मांगा जा रहा है। कुछ चिन्हित आंगनबाड़ी सेविकाएं हैं उनका नाम इस प्रकार है आज़ाद बस्ती, खड़िया पाड़ा, हुसैन नगर, रजा कॉलोनी, गौस नगर, अंबेडकर नगर इन सभी जगह की सेविकाएं बेखौफ होकर मंईयां सम्मान योजना में 200 और पेंशनधारियों से ₹50 की वसूली कर रहे हैं। जब से मैया सम्मान योजना शुरू हुआ है सेविकाएं कई बार पैसा ले चुकी है। मोहल्ले वासियों ने अपनी समस्याओं को साझा करते हुए बताया कि हम सभी लाभुक बहुत गरीब हैं और माइया सम्मान योजना का जो वेरिफिकेशन के लिए हम लोग लगातार परेशान हैं और वेरिफिकेशन के लिए ₹200 की वसूली सेविकाओं से लेकर अन्य दलालों और विषयों के माध्यम से किया जा रहा है। मिशन बदलाव के भूषण भगत ने कहा है कि इन सभी मामलों को लेकर फोन के माध्यम से डीसी को अवगत कराया गया है मामलों को गंभीरता से लेते हुए जहां-जहां भी इस तरह की घटनाएं हो रही है उनकी सूची उपलब्ध कराने के लिए भूषण भगत को कहा है।


