गुमला में 10वीं के छात्र ने की खुदकुशी:कुछ दिनों से था बीमार, घटना के वक्त घर में नहीं था कोई; फंदे से लटका मिला शव

गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र में एक 10वीं कक्षा के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 16 वर्षीय राजकुमार उरांव का शव बुधवार को उसके घर में मफलर के सहारे लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। राजकुमार उरांव, रमेश उरांव का पुत्र था और कोहिपाट डिपाटोली गांव का निवासी था। वह गढ़ा पाट के आवासीय स्कूल में 10वीं कक्षा का छात्र था और मैट्रिक की तैयारी कर रहा था। परिजनों के अनुसार, राजकुमार पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहा था। मंगलवार को वह गुमला सदर अस्पताल में इलाज कराने भी गया था, इसके बाद वह अपने गांव कोहिपाट डिपाटोली लौट आया था। राजकुमार को मफलर के सहारे लटका हुआ पाया बुधवार को परिवार के सभी सदस्य धान काटने के लिए खेत गए हुए थे। जब वे घर लौटे, तो उन्होंने राजकुमार को मफलर के सहारे लटका हुआ पाया। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और गुरुवार को सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया। आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *