गुमला में 6 वर्षीय बच्ची की हत्या:परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया, आरोपी गिरफ्तार

गुमला जिले के बसिया थाना क्षेत्र के बनागुटु अम्बाटोली गांव में एक 6 वर्षीय नाबालिग बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने गांव के ही शशि पहान पर हत्या से पहले बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के घर पर बक्से में बच्ची का शव पड़ा मिला जानकारी के अनुसार, 6 वर्षीय बच्ची शनिवार शाम से लापता थी। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। जब परिजन खोजते हुए शशि पहान के घर के पास पहुंचे, तो उन्होंने शशि को दिनभर दरवाजा बंद करके घर के बाहर खड़ा देखा। आशंका होने पर उन्होंने घर खुलवाया, जहां एक बक्से में बच्ची का शव पड़ा मिला। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना बसिया थाना को दी गई। सूचना मिलने के बाद एसआई क्रिसदेव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सोमवार को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों के सहयोग से फरार आरोपी शशि पहान को सोमवार को जोलो गांव के पास से पकड़ा गया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। मृतका की मां के साथ ज़बरदस्ती करने का किया था प्रयास मृतका के परिजनों ने बताया कि आरोपी ने पूर्व में मृतका की मां के साथ ज़बरदस्ती करने का प्रयास किया था। उस समय मृतका के पिता ने आरोपी की जमकर पिटाई की थी। परिजनों का आरोप है कि इसी प्रतिशोध में शशि पहान ने इस जघन्य घटना को अंजाम दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *