गुमला जिले के मुरूमसोकरा गांव में बुधवार सुबह 25 वर्षीय रूपा खेश का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। रूपा 8 माह की गर्भवती थी। मृतका के भाई संतोष उरांव ने पति धर्मदास उरांव पर हत्या का आरोप लगाया है। संतोष के अनुसार, धर्मदास ने दो-तीन साल पहले उनकी बहन को बहला-फुसलाकर शादी की थी। उन्होंने कहा कि गर्भावस्था में उनकी बहन की मौत सामान्य नहीं हो सकती। आरोपी हुआ फरार पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। वहीं, मामले की जांच हत्या की आशंका के दृष्टिकोण से की जा रही है। घटना से गांव में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीण पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। मृतका के परिजनों ने कहा है कि वे तब तक शांत नहीं बैठेंगे, जब तक आरोपी को सजा नहीं मिलती।


