गुमला सदर अस्पताल में एसएनसीयू बंद:बिजली आपूर्ति में खराबी से डिवाइस नहीं चला, 28 नवजात रिम्स रेफर

गुमला सदर अस्पताल के प्रथम तल्ले में संचालित एसएनसीयू (स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट) में मंगलवार को आए तकनीकि खराबी के कारण इलाजरत 28 बच्चों को रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। एसएनसीयू का वार्मर में इलेक्ट्रिक करंट नहीं जाने से डिवाइस काम नहीं कर रहा है। इसके कारण सभी बच्चों को रेफर कर दिया गया है। इस संबंध में डॉक्टर रुद्र कुमार ने कहा कि एसएनसीयू में समय से पूर्व जन्म लेने वाले, लो वेट के बच्चे होते हैं। इन्हें एसएनसीयू में रखकर उनका समुचित डिवाइसों की मदद से इलाज किया जाता है। एसएनसीयू की बिजली सप्लाई व्यवस्था के कारण डिवाइस काम नहीं कर रहा है। इसलिए इन बच्चों को रेफर किया जा रहा है। सिविल सर्जन डॉ. शंभूनाथ चौधरी ने कहा कि बिजली सप्लाई में बाधा आने के कारण एसएनसीयू का डिवाइस काम नहीं कर रहा है। बच्चों की जान बचाने के लिए रेफर करना जरूरी था। इंजीनियर से बात हो गई है। बुधवार की सुबह सदर अस्पताल गुमला पहुंचकर उसे दुरूस्त किया जाएगा। अगले आदेश तक एसएनसीयू ठीक होने तक बंद रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *