गुमशुदा वृद्ध महिला को किया दस्तयाब
रामनगर। सूचनाकर्ता लाल देव तिग्गा पिता गोलू तिग्गा उम्र 68 वर्ष निवासी आरटीओं चेक पोस्ट के पास थाना रामनगर के द्वारा दिनांक 15 दिसम्बर 24 को अपनी पत्नी सुगिया बाई तिग्गा उम्र 63 वर्ष के गुमशुदगी के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराया था जिस पर थाना रामनगर में गुम इंसान क्र 52/24 कायम कर जांच में लिया गया था। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी गुमशुदा व्यक्तियों की दस्तयाबी हेतु निर्देश दिए गए हैं। जिसके क्रम में गुमशुदा वृद्ध महिला को दिनांक 06 जनवरी 2025 को दस्तयाब किया गया है। उक्त महिला अंबिकापुर तरफ अपने भाई के घर चली गई थी घर में किसी को बताई नहीं थी। महिला को तलाश कर उसके घर पहुंचाया गया है जिसके लिए परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया है। उक्त दस्तयाबी की कार्रवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुमित कौशिक, सउनि वेदप्रकाश सिंह, आर 529 अनुराग सिंह की भूमिका रही है।


