ढाबा, होटल की तलाशी के दौरान शराब जप्त
रामनगर। थाना रामनगर अंतर्गत अपराधों के नियंत्रण एवं पतासाजी हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, थाना प्रभारी सुमित कौशिक के नेतृत्व में सउनि उमेश तिवारी, एचसी अमित पटेल, एचसी सनत द्विवेदी, आर अनुराग सिंह द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत संचालित ढाबा, होटल की तलाशी चेकिंग कराई गई। दौरान चेकिंग स्टेडियम तिराहा रामनगर 01 व्यक्ति अवैध शराब विक्रय करते पाए जाने पर आरोपी दिनेश कुमार केवट पिता राम केवट उम्र 21 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 3 सीधी दफाई रामनगर के कब्जे से 17 पाव देशी प्लेन शराब कीमती 850 रुपये कीमती को जप्त कर अपराध क्र. 08/25 धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।


