गुरदासपुर के गांव में जोरदार धमाका:नींद से जागे लोग, दूर तक सुनाई दी आवाज, खेत में मिले बमनुमा वस्तु के अवशेष

पंजाब के गुरदासपुर के गांव पंधेर में बीती रात करीब 1 बजे एक जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज से पूरा गांव नींद से जाग गया। स्थानीय निवासी रक्षपाल सिंह और जसबीर सिंह ने बताया कि धमाके के बाद खेतों में आग लग गई। शुरुआत में लोगों को लगा कि किसी गाड़ी का टायर फटा है। सुबह जब खेतों में जाकर देखा तो वहां बम के टुकड़े बिखरे मिले। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर एसएसपी गुरदासपुर आदित्य, आर्मी के अधिकारी और डॉग स्क्वायड टीम पहुंची। टीम खेतों से मिले अवशेषों की जांच कर रही है। एसएसपी ने लोगों से कहा कि, घबराने की जरूरत नहीं है। गांव के लोग इस घटना से दहशत में हैं। उनका कहना है कि भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल है। रात को भारत द्वारा पाकिस्तान पर हमले की खबरों के चलते लोगों में घबराहट है। पुलिस और सेना के जवान पूरे मामले की गहन जांच कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *