गुरदासपुर में आप-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े:पूर्व सरपंच सहित 3 घायल, तेजधार हथियारों से हमला, जमकर चलीं कुर्सियां

पंजाब में चल रहे जिला परिषद और ब्लाक समिति के चुनाव में मारपीट और हिंसा की घटनाएं हो रही हैं। गुरदासपुर में मतदान के दौरान साधुचक्क गांव में आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। बूथ नंबर 127 के बाहर हुई इस घटना में कांग्रेस के पूर्व सरपंच अशोक कुमार सहित तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए गुरदासपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। झड़प के दौरान दोनों पक्षों के बीच कुर्सियां भी चलीं। घायल हुए पूर्व सरपंच अशोक कुमार ने आरोप लगाया कि जब वे पोलिंग बूथ के बाहर बैठे थे, तब आप कार्यकर्ताओं ने उन पर तेज धार हथियारों से हमला किया। पुलिस ने मामला शांत कराया घटना की सूचना मिलने पर एसपी जुगराज सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि उन्हें बूथ नंबर 127 पर बाहर से आए कुछ व्यक्तियों द्वारा हंगामा करने की जानकारी मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया और मतदान फिर से शुरू करवाया। मामले की जांच की जा रही है। आप कार्यकर्ताओं पर गुंडई का आरोप घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे कांग्रेस नेता और नगर कौंसिल के अध्यक्ष बलजीत सिंह पाहड़ा ने आप कार्यकर्ताओं पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकर्ताओं पर तब हमला किया गया जब वे पोलिंग बूथ के बाहर बैठे थे। पाहड़ा ने मांग की है कि इस घटना में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *