गुरदासपुर में एक्सीडेंट में एडिशनल SHO की मौत:बेटी और ड्राइवर घायल, थाने में बिगड़ी तबीयत, एम्बुलेंस से ले जा रहे थे अमृतसर

गुरदासपुर जिले में घने कोहरे के कारण हुए सड़क हादसे में थाना धारीवाल के एडिशनल एसएचओ सुलखन राम की मौत हो गई। जबकि उनकी बेटी और एम्बुलेंस ड्राइवर घायल हो गए। यह दुर्घटना वीरवार देर रात हुई। जिसमें उनकी एम्बुलेंस एक अन्य वाहन से टकरा गई। जानकारी के अनुसार, सुलखन राम की ड्यूटी के दौरान थाना परिसर में ही अचानक तबीयत खराब हो गई थी। उन्हें तत्काल इलाज के लिए गुरदासपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए अमृतसर ले जाने का फैसला किया। इसके लिए उन्हें एम्बुलेंस से अमृतसर रवाना किया गया। लेकिन रास्ते में गांव सोहल के नजदीक, एम्बुलेंस घने कोहरे के कारण भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में एडिशनल एसएचओ सुलखन राम की मौके पर ही मौत हो गई। कोहरे के कारण कम हुई विजिबिलिटी हादसे में उनकी बेटी को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि एम्बुलेंस चालक भी गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बीती देर शाम से ही कोहरा पड़ना शुरू हो गया था, जो रात तक काफी घना हो गया, जिससे नेशनल हाईवे पर विजिबिलिटी बेहद कम हो गई थी। डीएसपी धारीवाल कुलवंत सिंह मान ने बताया कि सुलखन राम की तबीयत थाना परिसर में खराब हुई थी। उन्हें पहले गुरदासपुर और बाद में अमृतसर ले जाया जा रहा था, तभी एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसके चलते देर रात उनके निधन की दुखद खबर सामने आई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *