गुरदासपुर में किराने की दुकान पर घुसी कार:​​​​​​​140 की स्पीड में थी, बड़ा हादसा टला; जानी नुकसान से बचाव

पंजाब के गुरदासपुर के काहनूंवान रोड पर वीरवार आधी रात को एक बड़ा हादसा हो गया। अड्डा पुल सठियाली के पास स्थित एक करियाने की दुकान में तेज रफ़्तार I-20 कार (PB 46 AF 7510) सीधे घुस गई। हादसे के समय कार लगभग 140 की रफ्तार से बटाला से काहनूंवान की ओर आ रही थी। मोड़ पर चालक गाड़ी नियंत्रित नहीं कर सका और कार सीधे जाकर करियाने की दुकान का शटर तोड़ते हुए अंदर घुस गई। हादसे में दुकान का शटर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और अंदर रखा सामान भी बुरी तरह नुकसान हो गया। इस घटना से दुकानदार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस ने मामला जांच शुरू की दुकान मालिक राज कुमार बांसल ने बताया कि रोज़ाना की तरह वीरवार को भी वह दुकान बंद कर गुरदासपुर स्थित अपने घर चला गया था। देर रात किसी ने फोन कर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही वह तुरंत मौके पर पहुंचे और देखा कि कार उनकी दुकान के अंदर घुसी हुई थी। राज कुमार बांसल ने कहा कि गनीमत रही कि हादसा देर रात हुआ, नहीं तो जानी नुकसान भी हो सकता था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *