गुरदासपुर में टीचर को गोली मारने वाला गिरफ्तार:32 बोर पिस्टल बरामद, साथी की तलाश जारी; पेट्रोल पंप लूट में भी था शामिल

गुरदासपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। सठियाली पुल स्थित इलेक्ट्रो वर्ल्ड शो रूम में टीचर को गोली मारने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथी बलदेव सिंह नसीरपुर की तलाश जारी है। आरोपी साहिब सिंह बुट्टर कलां का रहने वाला है। एसपी बलविंदर सिंह के मुताबिक, आरोपी से 32 बोर पिस्टल, मैगजीन और एक खिलौना पिस्तौल बरामद किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने कई वारदातों को कबूल किया है। इनमें फ्रैंडस पेट्रोल पंप से 14,400 रुपए और हरिकृष्ण पेट्रोल पंप से 3,600 रुपए की लूट शामिल है। 16 मार्च को ऊधनवाल पेट्रोल पंप पर लूट के प्रयास में दो कर्मचारियों को गोली मारी गई थी, जिसमें एक की मौत हो गई। 17 मार्च को इलेक्ट्रो वर्ल्ड शो रूम में टीचर इकबाल सिंह को गोली मारी गई थी। इकबाल ने बताया कि उन्होंने लुटेरों की नीयत भांपकर काउंटर के नीचे से दातर निकाला था। हाथापाई में दातर गिर गया और तभी उन्हें गोली मार दी गई। गंभीर हालत में उन्हें अमृतसर रेफर किया गया था। पुलिस आरोपी के साथी बलदेव सिंह नसीरपुर की तलाश कर रही है। आरोपी से और भी कई अहम जानकारियां मिलने की उम्मीद है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *