गुरदासपुर में पुलिस ने किसानों पर किया लाठीचार्ज:जम्मू-कटरा एक्सप्रेस हाईवे का विरोध, जमीन के मुआवजे की मांग

गुरदासपुर के चीमा खुडी गांव में जम्मू-कटरा एक्सप्रेस हाईवे प्रोजेक्ट को लेकर किसानों और पुलिस के बीच टकराव हुआ। प्रशासन जब सुबह जमीन पर कब्जा लेने पहुंचा, तो किसानों ने विरोध किया। पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज कर दिया। कई किसानों और महिलाओं को गिरफ्तार कर अलग-अलग थानों में ले जाया गया। इस दौरान एक किसान पुलिस बस की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। किसान नेताओं का कहना है कि सरकार जमीन के लिए बहुत कम मुआवजा दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि 80 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को घसीटा गया और उनके कपड़े फाड़ दिए गए। महिला किसानों ने पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। पिछले चार दिनों से गुरदासपुर जिले में किसानों पर रोजाना लाठीचार्ज किया जा रहा है। प्रशासन का कोई भी अधिकारी इस मामले पर बयान देने को तैयार नहीं है। जिला प्रशासन द्वारा एक्सप्रेस हाईवे के लिए किसानों की जमीन अधिग्रहण की जा रही है, जिसको लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *