गुरदासपुर में मंदबुद्धि दिव्यांग लड़की से रेप:घर में अकेली पाकर पड़ोस के नशेड़ी युवक ने बनाया शिकार, गांव वालों ने पकड़ा

पंजाब के गुरदासपुर जिले के मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां लोहड़ी के पावन पर्व पर एक नशेड़ी युवक द्वारा 13 वर्षीय दिव्यांग और मानसिक रूप से अक्षम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। ग्रामीणों ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। घटना जिले के बटाला क्षेत्र में हुई है। जहां घर में अकेली पाकर पड़ोस के युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजन लौटे तो घर में देखकर खोजबीन की और आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद गांव वालों ने पीटकर आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रहे है। बच्ची के मुंहपर कपड़ा बांध कर की हैवानियत पीड़ित परिवार के अनुसार, वे किसी निजी कार्य से घर से बाहर गए हुए थे। जब वे वापस लौटे, तो उन्हें सूचना मिली कि गांव का ही एक युवक उनकी बेटी को कमरे में ले गया है। संदेह होने पर जब परिजनों ने कमरे का दरवाजा खोला, तो उनके होश उड़ गए। आरोपी युवक बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहा था और उसने बच्ची का मुंह कपड़े से बांध रखा था ताकि वह शोर न मचा सके। बेबस थी मासूम बच्ची परिजनों ने रोते हुए बताया कि उनकी बेटी न तो बोल सकती है और न ही चल सकती है। उसकी स्थिति ऐसी है कि उसे छोटे बच्चों की तरह अपने हाथों से खाना-पीना खिलाना पड़ता है। ऐसी असहाय स्थिति में बच्ची के साथ हुई इस हैवानियत ने पूरे इलाके में रोष पैदा कर दिया है। आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच जारी घटना की सूचना मिलते ही कोटली सूरत मल्ली पुलिस चौकी के अधिकारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई ऐसी जघन्य वारदात करने की हिम्मत न कर सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया जा रहा है। जांच के आधार पर आगे की कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *