गुरदासपुर में विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने रिश्वत लेते हुए पटवारी को गिरफ्तार किया है। किसान से जमीनी जमीन का इंतकाल रोके ने के लिए रुपए मांगे थे। जो 4 हजार लेते हुए पकड़ा गया। जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि बटाला तहसील के गांव नसीरपुर के निवासी सुरिंदर सिंह द्वारा दर्ज कराई गई एक ऑनलाइन शिकायत की जांच के बाद आरोपी पटवारी पर कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान यह पाया गया कि पटवारी ने जमीन का इंतकाल रोकने के बदले 4 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी, जो कि पटवारी ने पहले शिकायतकर्ता के भतीजे के हक में दर्ज की थी। उन्होंने बताया कि इस मामले में विजिलेंस ब्यूरो के थाना अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी को जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा और इस मामले की और जांच जारी है।


