गुरदासपुर में विदेशी हथियारों के साथ तस्कर गिरफ्तार:5 पिस्तौल और 7 मैगजीन बरामद, एक साल पहले दुबई से लौटा, संगरूर का रहने वाला

गुरदासपुर जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान से तस्करी कर लाए गए हथियारों की खेप पकड़ी है। पुलिस ने दुबई से लौटे एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 5 विदेशी पिस्तौल और 7 मैगजीन बरामद किए हैं। गिरफ्तार युवक की पहचान संगरूर के रहने वाले अर्शदीप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा। बरामद हथियार PX5-30 बोर के हैं। डीआईजी बॉर्डर रेंज संदीप गोयल ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि अर्शदीप सिंह एक साल पहले दुबई से पंजाब लौटा था। वह विदेश में बैठे गैंगस्टरों के इशारे पर हथियारों की यह खेप पंजाब में सक्रिय गैंगस्टरों तक पहुंचाना चाहता था। पुलिस के अनुसार, इन हथियारों का इस्तेमाल पंजाब के माहौल को खराब करने के लिए किया जाना था। हालांकि, खुफिया जानकारी पर समय रहते कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इस साजिश को नाकाम कर दिया। अर्शदीप सिंह से आगे की पूछताछ जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *