गुरदासपुर में हिरण को बुजुर्ग ने बचाया:दो युवक पकड़कर बांध रहे थे; वन विभाग के अधिकारी बोले- काठलोर के जंगल में छोड़ेंगे

गुरदासपुर के हेमराजपुर गांव में एक सांभर हिरण जंगल से भटककर आबादी क्षेत्र में आ गया। गांव के दो युवक उसे पकड़कर बांधने का प्रयास कर रहे थे, तभी एक बुजुर्ग ग्रामीण ने उन्हें देख लिया।बुजुर्ग ने इसका विरोध किया और शोर मचाया, जिसके बाद युवक हिरण को छोड़कर भाग गए। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से हिरण को सुरक्षित पकड़ लिया गया। गांव के सरपंच रमनबीर सिंह और अन्य ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारी धीरा सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग के अधिकारी बोले- जंगल में छोड़ जाएगा वन विभाग के अधिकारी धीरा सिंह ने जाल की मदद से हिरण को सुरक्षित पकड़ा और अपने साथ ले गए। उन्होंने बताया कि सांभर को काठलोर के जंगलों में छोड़ा जाएगा। उनके अनुसार, कोहरे के कारण जंगली जानवर रास्ता भटककर शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में आ जाते हैं। कुछ दिन पहले भी बाथवाला गांव व गुरदासपुर शहर में हिरण देखे गए थे, जिन्हें वन विभाग ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *