दीनानगर में पुलिस ने अलग-अलग जगह से नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों से 11 किलो हेरोइन और ~₹5.7 लाख ड्रग मनी बरामद हुई है। आरोपियों की पहचान की पहचान मोहम्मद वसीम निवासी कासिमपुर यूपी और हर्षदीप सिंह उर्फ हर्ष निवासी अमृतसर है। पुलिस ने नशा तस्करी में इस्तेमाल 2 गाड़ियां राजस्थान नंबर कार (आरजे 45-सीआर 2918) और चंडीगढ़ नंबर वरना कार (सीएच 01-एजैड 0888) को जब्त किया है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि जांच में सामने आया कि आरोपी पाकिस्तानी तस्करों के संपर्क में थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर उनके नेटवर्क की कड़ियों का पता लगाने के लिए जांच में जुटी है। एसएसपी गुरदासपुर आदित्य ने बताया कि खुफिया जानकारी पर आरोपी हर्षदीप को दीनानगर के गांव चिट्टी में 8 किलो हेरोइन और ₹3.5 लाख कैश और मोहम्मद वसीम को दीनानगर के पास पनियाड़ शुगर मिल के पास 3 किलो हेरोइन और ₹2.25 लाख नकदी समेत काबू किया है। दोनों पर थाना दोरांगला में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।


