गुरदासपुर में 2.35 लाख के नकली नोट बरामद:दो आरोपी गिरफ्तार, साथी फरार; जेल से बनाई थी प्लानिंग

गुरदासपुर में शनिवार को 2.35 लाख रुपए के जाली नोट के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों में कमलदीप सिंह और निर्मल सिंह शामिल हैं। दोनों से 500 रुपए के जाली नोट बरामद किए गए हैं। मामले का खुलासा तब हुआ जब गांव तालिबपुर पंडोरी के सुनील कुमार ने दोरांगला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि गांव आदियां में शराब का अहाता चलाने वाला कमलदीप सिंह जाली नोटों का इस्तेमाल कर रहा है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कमलदीप से 500 रुपए के सात जाली नोट बरामद किए। पूछताछ में कमलदीप ने खुलासा किया कि उसे ये नोट गांव बसंत कोट के निर्मल सिंह से मिले। पुलिस ने निर्मल सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया, जिससे दो लाख रुपये के जाली नोट बरामद हुए। 30 हजार की असली करेंसी के बदले 90 हजार की जाली करेंसी खरीदी
डीएसपी राजिंदर सिंह मनहास के अनुसार, दोनों आरोपियों की मुलाकात जेल में हुई थी। निर्मल सिंह एक हत्या के मामले में जेल में था और वर्तमान में पैरोल पर था। कमलदीप नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत जेल में बंद था। कमलदीप 30 हजार की असली करेंसी के बदले 90 हजार की जाली करेंसी खरीद रहा था। पूछताछ में निर्मल सिंह ने बटाला के एक व्यक्ति से जाली करेंसी लेने की बात स्वीकार की है। वह इससे पहले भी 5-6 बार जाली नोट ला चुका है। मुख्य सरगना अभी फरार है, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस ने जाल बिछाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *