गुरदासपुर सिविल अस्पताल में दो गुटों में झड़प:डॉक्टर का कैबिन तोड़ा; CCTV में चेहरा ढककर हमला करते दिखे, पुलिस बोली- जल्द गिरफ्तार होंगे

गुरदासपुर के सिविल अस्पताल में शनिवार देर रात गंभीर घटना सामने आई। दो गुटों के बीच हुई झड़प में डॉक्टर के कैबिन का शीशा तोड़ दिया गया। घटना उस समय हुई जब एक पक्ष के लोग डॉक्टर के कमरे में बैठे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के युवक वहां पहुंचे और हमला कर दिया। हमले के समय डॉ. रोहित अपने कमरे में मौजूद नहीं थे। डॉक्टर के कमरे में घुसकर दूसरे पक्ष पर हमला किया सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि हमलावरों ने पहले वार्ड में कपड़े से अपना चेहरा ढका। फिर डॉक्टर के कमरे में घुसकर दूसरे पक्ष पर हमला किया और फरार हो गए। रविवार को डिप्टी कमिश्नर दलविंदरजीत सिंह और एसएसपी आदित्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *