गुरदासपुर MP ने AAP सरकार पर साधा निशाना:मियानी में मारे गए बलविंदर सिंह के परिवार से मिले रंधावा, संवेदना व्यक्त की

गुरदासपुर सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा और पंजाब के पूर्व मंत्री संगत सिंह गिलजियान ने मियानी में मारे गए बलविंदर सिंह के परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। इस दौरान सांसद रंधावा ने आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, AAP सरकार राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने और लोगों को सुरक्षा प्रदान करने में पूरी तरह विफल रही है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार हर मोर्चे पर नाकाम साबित हुई है। प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ी : रंधावा रंधावा ने जोर देकर कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है और हर व्यक्ति असुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि हमलावर दिन दहाड़े वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और खुलेआम भाग रहे हैं, जो चिंताजनक स्थिति है। सुखजिंदर सिंह रंधावा ने बलविंदर सिंह के पिता करतार सिंह और भाई, प्रधानाचार्य सतविंदर सिंह से मिलकर दुख साझा किया। उन्होंने परिवार को आश्वासन दिया कि कांग्रेस पार्टी इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ी है और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए हर संभव मदद करेगी। बलविंदर सिंह धार्मिक और सामाजिक क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनकी दिन दहाड़े हुई हत्या ने न केवल परिवार को बल्कि पूरे इलाके को झकझोर दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *