गुरदास में एक साथ तीन दुकानों में चोरी:शटर के ताले तोड़कर वारदात को दिया अंजाम, नकदी लेकर चोर फरार

गुरदासपुर जिले के बटाला में चोरों ने एक बार फिर तीन दुकानों को निशाना बनाया है। गुरूवार रात को हुई इस वारदात में चोरों ने हजारों रुपये की नकदी चुरा ली। पुलिस ने जल्द ही चोरों को पकड़ने का दावा किया है। बता दे कि यह घटना बटाला के गुरदासपुर रोड पर गुरु नानक स्कूल के पास हुई। जहां चोरों ने एकसाथ तीन दुकानों के ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया।
चोरों ने नकदी की चोरी दुकानदारों हरविंदर सिंह और राजकुमार ने पुलिस को चोरी की सूचना दी। उन्होंने बताया कि चोरों ने उनकी मिठाई की दुकान से 2200 रुपये, हार्डवेयर की दुकान से 1200 रुपये और कटिंग शेव की दुकान से 15,000 रुपये नकद चुराए हैं। पहले भी हो चुकी हैं वारदातें दुकानदारों ने बताया कि उनकी दुकानें जीटी रोड पर स्थित हैं, जहां पास में एक बैंक और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था है। इसके बावजूद, वे सुरक्षित महसूस नहीं करते। उन्होंने यह भी बताया कि पहले भी उनकी दुकानों में चोरी की वारदातें हो चुकी हैं। पीड़ितों ने पुलिस प्रशासन से चोरों को जल्द पकड़ने और न्याय दिलाने की मांग की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है और चोरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *