गुरबख्श नगर: पार्क में भरा सीवरेज का पानी

अमृतसर| खजाना गेट से झब्बाल रोड की ओर स्थित गुरबख्श नगर में सीवरेज का गंदा पानी पार्क में घुस रहा है। लोगों का कहना है कि पार्क में वे ताजी हवा और सैर के लिए आते हैं, लेकिन बाहर से आने वाला गंदा पानी यहां जमा होकर बदबू व गंदगी फैलाता है। इसके कारण पार्क की हरियाली भी खराब हो रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि तुरंत सीवरेज का बहाव रोका न गया तो पार्क पूरी तरह खराब हो सकती है। उन्होंने निगम से मांग की है कि समस्या का हल करवाकर पार्क को दोबारा स्वच्छ बनाया जाए। – दलीप सिंह, निवासी गुरबख्श नगर।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *