​​​​​​​गुरमीत राम रहीम की 21 दिन की फरलो पूरी:सिरसा डेरे में ही बिताया समय, नहीं गया बरनावा, कड़ी सुरक्षा के बीच आज लौटेगा सुनारिया जेल

रोहतक जिले की सुनारिया जेल में हत्या और रेप के मामले में 20 साल की सजा काट रहे डेरा मुखी गुरमीत राम रहीम को 9 अप्रैल को 21 दिन की फरलो मिली थी। 21 दिन सिरसा डेरे में रहने के बाद गुरमीत राम रहीम आज वापस लौट रहा है। कड़ी सुरक्षा के बीच राम रहीम सिरसा से सुनारिया जेल वापस आएगा। आपको बता दें कि गुरमीत राम रहीम को इससे पहले 2 जनवरी 2025 को 30 दिन की पैरोल मिली थी, जिसमें से 10 दिन सिरसा डेरे में और 20 दिन बरनावा यूपी में बिताए थे। लेकिन इस बार 21 दिन की फरलो के दौरान वह सिरसा डेरे में ही रहा और अनुयायियों से मिला। साथ ही डेरे का स्थापना दिवस भी मनाया। लग्जरी गाड़ियों का पहुंचा काफिला
21 दिन की फरलो मिलने के बाद 9 अप्रैल को सुनारियां जेल से सुबह करीब 6:30 बजे गुरमीत रामरहीम कड़ी सुरक्षा के बीच सिरसा के लिए रवाना हुए थे। उनका लग्जरी गाड़ियों का काफिला निकला था, जिसमें दो बुलेट प्रूफ लैंड क्रूजर, 2 फॉरच्यूनर व 2 अन्य गाड़ियां शामिल रही। अब उन्हीं गाड़ियों का काफिला वापस सुनारियां जेल में रामरहीम को लेकर आएगा। 13वीं बार जेल से बाहर आए थे रामरहीम
डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम अब तक 13 बार जेल से बाहर आ चुका है। रोहतक जेल प्रशासन ने गुरमीत राम रहीम को गुप-चुप तरीके से सुनारिया से सिरसा के लिए भेजा था। राम रहीम को 21 दिन की फरलो मिली थी। राम रहीम इस बार बागपत के बरनावा नहीं गए, बल्कि सिरसा स्थित डेरे में रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *