गुरुकुल बालिका छात्रावास के उद््घाटन के बाद 7 दिन निकाला टेंडर

पंकज प्रसाद | लातेहार शहर के माको स्थित गुरुकुल बालिका छात्रावास के टेंडर प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो गए हैं। जिस छात्रावास की बाउंड्री व जीर्णोद्धार का कार्य पूरा कर लिया गया है। उसका उद्घाटन भी एक सितम्बर, 2025 को चतरा सांसद कालीचरण सिंह और लातेहार विधायक प्रकाश राम संयुक्त रूप से चुके हैं। बच्चों ने रह कर अपनी पढ़ाई भी शुरू कर दी है। उस स्थिति में उद्घाटन के महज एक सप्ताह बाद ही एनआरईपी विभाग ने छात्रावास में फेवर ब्लॉक और मिसलेनियस कार्य के नाम पर लगभग साढ़े 18 लाख रुपए का नया टेंडर जारी कर दिया। जबकि, स्थानीय लोग दावा कर रहे हैं कि यह कार्य पहले ही संपन्न कराया जा चुका है। सोमवार को इस टेंडर के लिए अंतिम तिथि थी। 25 बीओयू बिक्री होने के बावजूद केवल दो संवेदकों ने इसमें भाग लिया। हैरानी की बात यह है कि जिस संवेदक ने पहले रिपेयरिंग का काम किया था, उसी को यह काम दे दिया गया। गौरतलब है कि इससे पूर्व लगभग 24 लाख रुपए की लागत से रिपेयरिंग का कार्य संवेदक मिसाल जायसवाल को दिया गया था। वहीं, बाउंड्री निर्माण का कार्य 17 लाख की लागत से एक अन्य संवेदक ने किया था। आजसू पार्टी के जिलाध्यक्ष अमित पांडेय ने टेंडर पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि जब बाउंड्री और रिपेयरिंग कार्य पूरे कर सांसद व विधायक भवन का उद्घाटन कर चुके हैं, तो फिर से विभाग को टेंडर निकालने की क्या जरूरत थी? क्या यह फिजूलखर्ची और संवेदकों को लाभ पहुंचाने की कोशिश नहीं है? उन्होंने टेंडर को रद्द करने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *