गुरुग्राम में अब लग्जरी हाउसिंग का ट्रेंड:DLF का ‘प्रीवाना नार्थ’ ₹11 हजार करोड़ में बिका; फ्लैट की कीमत 9.5 करोड़ से शुरू

मिलेनियम सिटी के नाम से मशहूर गुरुग्राम अब अफोर्डेबल हाउसिंग से हटकर लग्जरी लाइफस्टाइल की ओर तेजी से बढ़ रहा है। बीते तीन सालों में यहां एक भी अफोर्डेबल सोसाइटी लॉन्च नहीं हुई, जबकि दर्जनों अल्ट्रा लग्जरी और लग्जरी प्रोजेक्ट्स मार्केट में उतारे गए हैं। रियल एस्टेट के बड़े खिलाड़ी अब पूरी तरह लग्जरी हाउसिंग सेगमेंट पर फोकस कर रहे हैं। खास बात यह है कि जैसे ही कोई नया प्रोजेक्ट लॉन्च होता है, कुछ ही घंटों में सारे फ्लैट बिक जाते हैं। हाल ही में ट्रंप टावर और द डहेलियास के बाद DLF का नया प्रोजेक्ट ‘प्रीवाना नार्थ’ (सेक्टर 76-77, साउथ पेरिफेरल रोड) लॉन्च होते ही रिकॉर्ड बना गया। इसके सारे फ्लैट महज कुछ घंटों में 11 हजार करोड़ रुपए में बिक गए। यह बदलाव गुरुग्राम के रियल एस्टेट मार्केट में एक नए दौर की ओर इशारा करता है, जहां अब सिर्फ हाई-एंड लाइफस्टाइल ही केंद्र में है। 18 एकड़ में बनेगी प्रीवाना नार्थ इस सोसाइटी में सबसे कम कीमत 9.5 करोड़ रुपए है। करीब 18 एकड़ में फैले इस प्रोजेक्ट में 1152 लग्जरी अपार्टमेंट्स हैं और इसको तैयार होने में चार से पांच साल का समय लग सकता है। इसकी लागत लगभग ₹5,500 करोड़ रुपए बताई गई है। यह प्रोजेक्ट 116 एकड़ की टाउनशिप ‘डीएलएफ प्रीवाना’ का हिस्सा है। इस टाउनशिप में पिछले साल दो प्रीवाना वेस्ट और प्रीवाना साउथ के फ्लैट 12,800 करोड़ रुपए में बेचे गए थे। गुरुग्राम की चार सबसे हॉट लोकेशन लग्जरी लाइफ स्टाइल के लिए खास लग्जरी प्रोजेक्ट की मांग बढ़ी डीएलएफ होम डेवलपर्स के संयुक्त प्रबंध निदेशक आकाश ओहरी ने कहा कि गुरुग्राम में लग्जरी प्रोजेक्ट की डिमांड बढ़ी है। मैने भारत और दुनिया भर के खरीदारों से गुरुग्राम के प्रोजेक्ट्स में रुचि देखी। भारत और विदेशों में समझदार खरीदारों की बढ़ती मांग को देखते हुए भविष्य के लिए प्रोजेक्ट सोच-समझकर डिज़ाइन किए जा रहे हैं। प्रीवाना नॉर्थ भारत में हाई सोसाइटी और लग्जरी लाइफ स्टाइल को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है। जो वैश्विक डिजाइन के साथ है। प्रति एकड़ केवल 65 रेजिडेंस और एक बड़ी खुली जगह रखी गई है। यह प्रोजेक्ट लॉन्च होने के चंद घंटों में ही सेल आउट हो गया। 10 प्वाइंट में समझिए गुरुग्राम क्यों बन रहा है रियल एस्टेट का हॉटस्पॉट

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *