गुरुग्राम में कपल सुसाइड केस:2 घंटे आपस में लड़ाई की, फिर ट्रेन के आगे कूदे; दोनों के हाथों पर राजस्थानी आर्ट के टैटू

हरियाणा के गुरुग्राम में गढ़ी हरसरू रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आए कपल की मौत को लेकर चौकाने वाला सच सामने आया है। गाड़ी नंबर 12249 स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस के लोको पायलट ने खुलासा किया है कि पुरुष और महिला रेलवे ट्रैक के किनारे आपस में झगड़ रहे थे। ऐसा लग रहा था, जैसे वे दूसरे को रोकने की कोशिश कर रहे हों, जैसे ही ट्रेन नजदीक आई तो दो एक दूसरे का हाथ छुड़ाकर ट्रेन की तरफ दौड़ने लगे। जब तक लोको पायलट कुछ समझ पाते तब तक पुरुष इंजन से टकरा कर घसीटता चला गया, जबकि महिला टक्कर लगने के बाद साइड में गिर गई। वहीं गुरुवार को मौके पर पहुंची जीआरपी टीम के सामने कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों पांच बजे से यहां दिखाई दे रहे थे और आपस में लड़ाई झगड़ा भी कर रहे थे। पुलिस का अनुमान है कि वे दो घंटे तक यहां लड़ते रहे और अंधेरा होते ही ट्रेन के सामने कूद गए। 10 टुकड़ों में बंट गया पुरुष का शव
पुरुष का शव 100 मीटर तक ट्रेन के साथ घसीटने से टुकड़ों में बंट गया। महिला की डेडबॉडी के पास उसका पैर मिला है तो 10 मीटर की दूसरी पर एक हाथ पड़ा था। आगे 30 मीटर पर दूसरा पैर और एक हाथ पड़ा मिला। सिर और धड़ 100 मीटर दूर था। पुरुष का शरीर जिस तरह से कुचला हुआ था, जिससे पहचान होना भी मुश्किल है। हालांकि, महिला के सिर में ही चोट है, जबकि एक हाथ भी टूटा हुआ है। दोनों के हाथ पर टैटू
पुरुष के दाएं हाथ पर ‘S’ और महिला के हाथ पर ‘B’ टैटू है। महिला के बाएं हाथ पर राजस्थानी आर्ट टैटू और कमर पर बड़ा तिल है। पुलिस आसपास के गांवों और राजस्थान के थानों में संपर्क कर रही है। हालांकि उनके पास से पहचान संबंधी कोई डॉक्यूमेंट नहीं मिला है। उनके कपड़ों में करेंसी या किसी बस ट्रेन की टिकट भी नहीं है। उम्र को लेकर भी संशय
जांच अधिकारी नीलम पूनिया के अनुसार पुरुष की उम्र करीब 45 वर्ष और महिला की 40 वर्ष है। मगर, जब उन्हें पोस्टमॉर्टम हाउस भिजवा गया तो डॉक्टरों ने पुरुष की उम्र 35 साल और महिला की उम्र 30 से 32 वर्ष बताई। जीआरपी को उनके पति-पत्नी होने का शक है। हालांकि पहचान होने के बाद ही उनके रिश्ते का सही पता चल सकेगा। लोको पायलट की आंखों देखी तीन अहम बातें………….. अब तक की जांच में पुलिस की थ्योरी… आज फिर घटना स्थल का निरीक्षण होगा
जांच अधिकारी नीलम पूनिया ने बताया कि गुरुवार को शाम के वक्त घटनास्थल का दौरा किया था, जहां कुछ राहगीरों से बातचीत की गई। इनसे कुछ अहम जानकारियां मिली है। आज भी मौके का मुआयना किया जाएगा। आसपास की कॉलोनियों में पूछताछ की जाएगी। गुरुग्राम और आसपास के जिलों से गुमशुदा लोगों की डिटेल मैच की जा रही है। अगर पहचान नहीं होती है तो 72 घंटे बाद शवों का पोस्टमॉर्टम करवा कर सरकारी खर्च पर दाह संस्कार करवाया जाएगा। फिलहाल पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। उम्मीद है कि पहचान हो जाएगी, पहचान होने पर ही सुसाइड की असली वजह सामने आएगी।
——————– ये खबर भी पढ़ें
गुरुग्राम में ट्रेन के आगे कूदकर कपल ने किया सुसाइड:दूर तक बिखरे शरीर के अंग, वाइफ बचाने दौड़ी, पति के हाथ पर S टैटू गुरुग्राम जिले में गढ़ी हरसरू रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। देर शाम दोनों रेलवे ट्रैक के किनारे बैठे थे। तभी दिल्ली की तरफ से ट्रेन आती देख अचानक से पति अपनी पत्नी का हाथ छुड़ाकर ट्रैक पर आ गया, पीछे पीछे चिल्लाती हुई पत्नी आई। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *