गुरुग्राम में गर्लफ्रेंड की हत्यारा युवक गिरफ्तार:5 साल से रिलेशन में था; चुन्नी से गला घोंटा, शक था दूसरों से बात करती है

गुरुग्राम के कासन की ढाणी गांव में अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी विवेक (27), बुलंदशहर के गांव बेलोन का रहने वाला है। मृतका शालू (21) भी इसी गांव की थी और दोनों पिछले पांच साल से रिलेशनशिप में थे। शालू मानेसर आईएमटी की एक कंपनी में काम करती थी। बताया जा रहा है कि बुधवार रात विवेक दिल्ली से उससे मिलने कमरे पर आया था। मुलाकात के दौरान दूसरे युवकों से बातचीत को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया और गुस्से में विवेक ने शालू की चुन्नी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। चचेरी बहन के साथ रहती थी
पुलिस को दी शिकायत में शालू के पिता ने बताया कि वह IMT मानेसर में एक निजी कंपनी में काम करती थी और उसके भाई की लड़की के साथ कासन की ढाणी में किराए के कमरे में रह रही थी। 15 सितंबर को उसके भाई की लड़की ने बताया कि 14 सितंबर की रात को इनके गांव के लड़के विवेक व सचिन 10 बजे कमरे पर आए थे और शालू के साथ बात कर रहे थे। इसी दौरान वह सो गई। सुबह उठी तो शालू मृत मिली
सुबह जब वह उठी तो शालू मृत अवस्था में पड़ी थी। उन्हें शक है कि विवेक व सचिन ने चुन्नी से गला घोंटकर शालू की हत्या की है। चचेरी बहन का कहना है कि विवेक को शक था कि शालू अन्य युवकों से भी बातचीत करती है। इस बात को लेकर उनका झगड़ा हुआ है। आरोपी नौरंगपुर से अरेस्ट
इस संबंध में सेक्टर-7 IMT मानेसर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया और बुधवार शाम को नौरंगपुर से विवेक को अरेस्ट कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दिल्ली में अपने भाई के साथ रहता है और एक निजी कंपनी में काम करता है। शालू से वह पांच साल से बातचीत कर रहा था। जो पांच महीने पहले वह IMT मानेसर में एक निजी कंपनी में काम करने आ गई थी। वह शालू से मिलने दिल्ली से गुरुग्राम आता रहता था। दूसरों से बातचीत से नाराज था
शालू द्वारा दूसरे लोगों से बात करने को लेकर इनके बीच झगड़ा चल रहा था। 14 सितंबर की रात को भी इनके बीच इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और उसने गुस्से में शालू की चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी। बृहस्पतिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *