गुरुग्राम में ठग लेडी का हंगामा,VIDEO:कैब बुक कर दिन भर घुमाती, खाना-खर्चा भी ड्राइवर से; कई केस आने के बाद अब FIR

हरियाणा के गुरुग्राम में एक महिला ने कैब बुक कर दिन भर उसमें ट्रैवल किया। बहाना बनाकर खाने-पीने का खर्च भी कैब ड्राइवर से लिया। जब किराया देने की बात आई तो महिला ने हंगामा खड़ा कर दिया। कैब ड्राइवर ने वीडियो बनाकर वायरल की, तब जाकर खुलासा हुआ कि यह महिला तो पहले भी कई कैब ड्राइवरों को ऐसे ही ठग चुकी है। यही नहीं, किराया देने के वक्त वह छेड़छाड़ करने का आरोप भी लगाती है। अब महिला के खिलाफ सेक्टर 29 थाना में FIR दर्ज की गई है। नूंह के रहने वाले टैक्सी ड्राइवर जियाउद्दीन ने बताया कि ऑनलाइन कैब बुकिंग एप ओला से ज्योति नाम की महिला ने कैब बुक की। उसने सेक्टर 39 से सुबह 8 बजे राइड उठाई। महिला उसे साइबर सिटी और बस स्टैंड लेकर गई। दिनभर कैब को इधर से उधर घुमाती रही। फोन बंद होने का बहाना बना खाने-पीने का खर्च भी ड्राइवर से करवाया। शाम को राइड खत्म होने के बाद हंगामा खड़ा कर दिया। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। सोशल एक्टिविस्ट दीपिका नारायण भारद्वाज ने भी ऐसी ही एक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। सिलसिलेवार पढ़ें, कैब ड्राइवर ने पुलिस को शिकायत में क्या बताया… 3 पॉइंट्स में समझें धोखाधड़ी का तरीका… पुलिस ने कहा- अब गहराई से जांच होगी
इस मामले में पुलिस ने FIR दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि महिला ने पहले भी ऐसी वारदात की हैं। अब गहराई से जांच होगी। इसके अलावा ब्यूटी सैलून संचालकों से ठगी जैसी कोई शिकायत मिलती है तो उस पर भी कार्रवाई होगी। पहले भी कुछ वीडियो वायरल हुए हैं, तो उन्हें जांच में शामिल किया जाएगा। जांच के लिए लेडी IO लगाई गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *