गुरुग्राम में बेटी ने BJP नेता मां-बाप पर FIR कराई:बोली- मुझे लव मैरिज करनी है, ये अरेंज करा रहे, घर में शादी की तैयारियां धरी रह गईं

हरियाणा के गुरुग्राम में शादी से एक दिन पहले BJP नेता की बेटी ने अपने मां-बाप के खिलाफ FIR करा दी। लड़की ने शादी करने से भी इनकार कर दिया। लड़की ने पुलिस को बताया कि उसे अपनी पसंद के लड़के से शादी करनी थी, लेकिन परिवार ने उसे बंधक बना लिया। उसने बताया कि परिवार ने उसका मोबाइल भी छीन लिया। इसके बाद उसने पुलिस को ई-मेल भेजकर शिकायत दर्ज कराई। उसने पुलिस के साथ हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी और महिला आयोग को भी मेल की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शादी से एक दिन पहले उसके घर से लड़की को रेस्क्यू कर लिया। लड़की ने आरोप लगाया कि उसे कई दिनों से घर में कैद कर रखा गया था। 4 दिसंबर को जबरदस्ती शादी कराने की तैयारी की जा रही थी। सिलसिलेवार जानिए क्या है पूरा मामला… अब पढ़िए, लड़की ने कौन सी 3 बातें बताईं… उच्च अधिकारियों को भेजी ई मेल
लड़की ने अपनी मेल हरियाणा के मुख्यमंत्री सहित कई उच्चाधिकारियों तक भेजी। इनमें पुलिस कमिश्नर, डिप्टी कमिश्नर और महिला आयोग शामिल हैं। शिकायत मिलते ही सेक्टर-9 पुलिस ने लड़की को घर से निकालकर सेफ हाउस भिजवा दिया। ASI बोली- माता पिता के खिलाफ केस दर्ज किया
जांच अधिकारी ASI पिंकी ने बताया कि शिकायत मिलते ही FIR दर्ज कर ली गई। उसके माता-पिता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 127(4) और 3(5) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। ये धाराएं गैरकानूनी तरीके से किसी को कैद रखने और आपराधिक धमकी से संबंधित हैं। मामले में पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि बेटी को किसी ने गुमराह किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *