गुरुजी का निधन, राज्य के लिए एक अपूरणीय क्षति

मझिआंव झारखंड राज्य के संस्थापक सह पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रखंड सह अंचल कर्मियों ने 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के िलए प्रार्थना की। उसके पश्चात सभी लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान प्रखंड नाजिर जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पिता व झारखंड राज्य के प्रणेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन की आकस्मिक मौत से झारखंड राज्य को अपूरणीय क्षति हुई है। उनकी मौत की खबर की पुष्टि होते ही झारखंड सरकार ने 3 दिन का राजकीय शोक दिवस घोषित किया है। इस दौरान शोक सभा में तमाम प्रखंड व अंचल कर्मी शामिल थे। गढ़वा|झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह झारखंड आंदोलन के प्रणेता दिशोम गुरु के नाम से विख्यात शिबू सोरेन जी के दुखद निधन पर सोमवार को बीएसकेडी पब्लिक स्कूल में एक श्रद्धांजलि सह शोक सभा का आयोजन किया गया। मौके पर विद्यालय के निदेशक संजय सोनी ने संबोधन मे कहा कि”शिबू सोरेन जी का जीवन संघर्ष, जनजातीय अधिकारों की लड़ाई और झारखंड के निर्माण हेतु उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनका निधन झारखंड के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। वे हमारे प्रेरणास्रोत थे और रहेंगे। शोक सभा में विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं, कर्मचारीगण व छात्र-छात्राओं ने मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। सभा का समापन झारखंड के सच्चे सपूत को विनम्र श्रद्धांजलि के साथ की गई। गढ़वा|झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद स्व. शिबू सोरेन की आकस्मिक निधन होने पर सोमवार को राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय भवनाथपुर में शिक्षकों व छात्र छात्राओं ने शोक सभा आयोजित की। तत्पश्चात् विभागीय निर्देशानुसार विद्यालय को 5 अगस्त तक बंद कर दिया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य दिलीप कुमार उपाध्याय, व्याख्याता सुशील कुमार, उदित नारायण चौबे, रामू कुमार, रोहित कुमार सिंह, अनय कुमार गुप्ता, तेरेसा बाखला, राकेश कुमार वर्मा, रणजीत बरनवाल, कुसुम कुमारी कुजूर, मोहम्मद फैज, अनामिका हेरेंज, दीपक कुमार तिवारी, शिवानी कुमारी, मनोज कुमार,सिद्धार्थ कुमार, अरविंद कुमार सहित समस्त विद्यालय परिवार की तरफ से भावभीनी अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विभागीय निर्देशानुसार विद्यालय 5 अगस्त तक बंद करने की घोषणा की गई। गढ़वा|झारखंड के जन्मदाता झारखंड सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन के निधन पर सोमवार को डॉक्टर यासीन मिल्लत इंटर कॉलेज गढ़वा में शोक सभा का आयोजन किया गया। कॉलेज के सचिव डॉक्टर मोहम्मद यासीन अंसारी की अध्यक्षता में आयोजित उक्त शोक सभा में दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से समाजसेवी अब्दुल करीम खान, लायंस क्लब के अध्यक्ष डॉक्टर अर्जुन कुमार विश्वकर्मा, प्राचार्य सगीर, शिक्षक रत्नेश कुमार तिवारी, सदरूद्दीन खान, मोहम्मद जहीर आलम अंसारी, मोहम्मद औरंगजेब अंसारी, संतोष कुमार कुशवाहा, आरजू आफरीन, जमील अहमद, असगर अली, नेहाल अहमद, ललिता कुमारी, मोहम्मद शमीम अंसारी, हिना परवीन, प्रियंका कुमारी, मोहसिन जलाल अंसारी आदि आदि उपस्थित थे। गढ़वा|झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन पर ब्राइट फ्यूचर स्कूल में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इसमें शिबू सोरेन के व्यक्तित्व और राजनैतिक पृष्ठभूमि के साथ साथ झारखंड के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया गया। छात्रों और शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए विद्यालय के निदेशक ने कहा कि शिबू सोरेन जी की जिन्दगी संघर्षों से भरा हुआ था। उनके निधन से एक राजनैतिक युग का अंत हो गया। उनके योगदान को सदा याद किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *