जालंधर| गोपाल नगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा गुरदेव नगर में गुरबाणी कंठ और सिख इतिहास कंठ के मुकाबले करवाए गए। इनमें करीब 40 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने चार साहिबजादों का लासानी इतिहास, माता गुजरी कौर जी, बाबा मोती राम मेहरा जी, भाई जैता जी और दीवान टोडरमल जी का इतिहास तथा गुरबाणी कंठ के मुकाबले प्रस्तुत किए। समागम की विशेष बात यह रही कि पूरे कार्यक्रम में बच्चों ने स्वयं श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष अरदास की और हुकमनामा भी बच्चों ने स्वयं ही लिया। गुरुघर के मुख्य सेवादार रजिंदर सिंह मिगलानी और उप प्रधान हरप्रीत सिंह ने बताया कि समागम में शामिल बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला। मुकाबलों में शामिल हर बच्चे को स्कूल बैग और सम्मान चिह्न देकर सम्मानित किया गया। गुरुघर के मुख्य ग्रंथी भाई हरजिंदर सिंह ने कहा कि बच्चों को सिख इतिहास और गुरबाणी से जोड़ने के लिए लगातार कक्षाएं ली जाएंगी। इनमें गुरबाणी कंठ और सिख इतिहास कंठ के मुकाबले भी करवाए जाएंगे। गुरबाणी कंठ मुकाबले के प्रतिभागियों को सम्मानित करते प्रबंधक ।


