गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर चेरिटेबल हॉस्पिटल ने मेडिकल टीम बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में भेजी

जालंधर| गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब सेंट्रल टाउन और श्री गुरु तेग बहादुर चैरिटेबल अस्पताल की ओर से रविवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री और मेडिकल टीम भेज कर बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद की है। प्रधान चरणजीत सिंह, जनरल सेक्रेटरी परमिंदर सिंह डिंपी और कैशियर जितेंद्र सिंह खालसा ने बताया कि गुरुद्वारा साहिब में सुबह अरदास कर मेडिकल टीम को रवाना किया गया। इस टीम में डॉक्टर संजीव, डॉक्टर आकांक्षा, मैनेजर सुरेंद्र सिंह बरूटा और नर्सिंग स्टाफ में किरणदीप कौर व कविता शामिल थे। हर रविवार को मेडिकल टीम भेजी जाएगी। टीम के साथ जोगिंदर पाल सिंह, मनी खालसा, सचिन सिंह खालसा, मनमोहन सिंह, दविंदर सिंह, गुरमिंदर सिंह और अन्य शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *