गुरुद्वारा छठी पातशाही कथा-विचारों से निहाल किया

जालंधर| गुरुद्वारा छठी पातशाही, बस्ती शेख में रात्रि के विशेष दीवान सजाए गए। श्री सोदर रहिरास साहिब जी की चौकी हुई। हेड ग्रंथी ज्ञानी दलबीर सिंह ने कथा-विचारों से बड़े साहिबजादों का शहीदी इतिहास बताया। बीबी कंवलजीत कौर मसकीन शाहाबाद मारकंडा वाले के जत्थे ने गुरबाणी कीर्तन से संगत को निहाल किया। बाबा मोती राम मेहरा जी की दूध पिलाने की सेवा को समर्पित 30 दिसंबर तक दूध का लंगर लगाया जाएगा। यहां सचिव इंदरपाल सिंह, गुरुद्वारा साहिब के प्रधान गुरकृपाल सिंह, बेअंत सिंह सरहदी, सीनियर मीत प्रधान दविंदर सिंह रहेजा, खजांची जगजीत सिंह, जोगिंदर सिंह बवेजा, इंदरपाल सिंह अरोड़ा, चरणजीत सिंह लुबाणा, हरबंस सिंह, अमरजीत सिंह भाटिया, गुरजीत सिंह पोपली समेत अन्य मौजूद रहे। कीर्तन करतीं बीबी कंवलजीत कौर मसकीन।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *