गुरुद्वारा दीवान अस्थान सेंट्रल टाउन में प्रकाश पर्व पर कराया चौपहरा समागम

भास्कर न्यूज | जालंधर सरबंसदानी साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व और शहीद सिंहों को समर्पित चौपहरा समागम दोआबा के केंद्रीय स्थल गुरुद्वारा दीवान अस्थान, सेंट्रल टाउन में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाए गए। संगति रूप में पाठ के उपरांत गुरबाणी के दिव्य कीर्तन से हजूरी रागी सुखविंदर सिंह व तलविंदर सिंह जी ने संगत को निहाल किया। प्रबंधक कमेटी के प्रधान मोहन सिंह ढींढसा, सुरिंदर सिंह, मखन सिंह और जनरल सेक्रेटरी गुरमीत सिंह बिट्टू ने दसवें पातशाह द्वारा बख्शे गए हुक्म के अनुसार संगत को बाणी और बाणे से जुड़ने, सहज पाठ करने और अपने बच्चों को गुरु घरों की सेवाओं से जोड़ने की विनती की। गुरु का अटूट लंगर की सेवा नौजवान सभा द्वारा की गई। समापन पर आतिशबाजी भी की गई। इस मौके पर निर्मल सिंह बेदी, गुरजीत सिंह टक्कर, बाबा गाबा, जसकीरत सिंह जस्सी, तेजबीर सिंह बांसल, हरमोहरिंदर सिंह, सरबजीत सिंह, गुरसेवक सिंह, डीपी सिंह वधवा, तेजिंदर कौर, परमिंदर कौर, जसबीर कौर, अविनाश कौर, हरमनजोत सिंह, जसविंदर कौर गाखल उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *