गुरुद्वारा पीएपी बाल कीर्तन दरबार में बच्चों ने लगवाई हाजिरी

जालंधर| गुरुद्वारा पीएपी में ‘सफर-ए-शहादत’ समागम करवाया। इसमें बाल कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। इस कीर्तन दरबार में बच्चों ने कीर्तन से अपनी हाजिरी लगवाई। कीर्तन दरबार की शुरुआत श्री रहिरास साहिब के पाठ के बाद की गई। बाल कीर्तन दरबार में बच्चों ने चार साहिबजादों और माता गुजरी जी की शहादत की महिमा का गुणगान किया। कीर्तन दरबार के अंत में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से सभी बच्चों को सम्मानित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *