भास्कर न्यूज | अमृतसर गुरुद्वारा बाबा जीवन सिंह गली धोबिया वाली में माघी के त्यौहार पर हर बार की तरह धार्मिक कार्यक्रम करवाया गया। इस मौके सुल्तानविंड गांव के सीनियर सिटीजन को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संगत के सहयोग से लंगर भंडारे का आयोजन भी किया गया। बाबा गुरमुख सिंह ने बताया कि हर साल गुरुद्वारा बाबा जीवन में धार्मिक कार्यक्रम करवाया जाता है। इसमें गांव के बुजुर्गों की ओर से सेवा की जाती है। जिसमें सभी के सहयोग के साथ कार्यक्रम किया जाता है। इस मौके पर बाबा जगतार सिंह, अमरीक सिंह, लक्खा सिह, अजीत सिंह, कुलवंत सिंह आदि मौजूद थे।


