बाबा दीप सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के मुख्य सेवादार भाई गुरइकबाल सिंह और भाई अमनदीप सिंह जी द्वारा गुरुद्वारा बीबी कौलां जी कोलसर साहिब में 40 दिवसीय अमृतवेला समारोह आयोजित किया गया। रविवार को आज अमृत वेला समारोह का 40वां अंतिम दिन था। रविवार को मुख्य समागम की शुरुआत बाबा दीप सिंह गुरमत ज्ञान संगीत अकादमी के विद्यार्थियों ने श्री जपजी साहिब के पाठ से की। बाद में गुरु घर के कीर्तनिया भाई गुरइकबाल सिंह और भाई अमनदीप सिंह जी बीबी कौलां वालो ने वाहेगुरु गुरुमंत्र का पाठ कर और अमृत वेला की महिमा सुनाकर संगत को निहाल किया। इस संबंध में धन्यवाद समारोह 7 जुलाई को सुबह 3 से 5.30 बजे तक गुरुद्वारा कलगीधर, दशमेश एवेन्यू, मजीठा रोड में आयोजित किया जाएगा ।


