गुरुद्वारा मीरी पीरी साहिब कोट आत्मा राम में कीर्तन करवाया

भास्कर न्यूज | अमृतसर खालसा साजना दिवस और बैसाखी पर्व के संबंध में गुरुद्वारा मीरी पीरी साहिब कोट आत्मा राम सुल्तानविंड रोड में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान प्रदीप सिंह व स्त्री सत्संग सभा प्रधान बलबीर कौर की अध्यक्षता में कीर्तन समागम करवाया गया। इस दौरान श्री हरिमंदिर साहिब के हजूरी रागी भाई रविंदर सिंह रियाज ने हाजिरी भरी। समागम में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। दस्तार सजाकर आए हुए बच्चों को गुरुद्वारा कमेटी की ओर से सम्मानित भी किया गया। इसके पश्चात गुरु का लंगर भी वितरित किया गया। इस अवसर पर सचिव दिवजोत सिंह, कैशियर मनिंदर पाल सिंह, सुखदेव सिंह, गुरविंदर सिंह, निर्मल सिंह, प्रताप सिंह, नरिंदर सिंह, गुरसेवक सिंह, इंद्रजीत सिंह रेलवे वाले, भुपिंदर सिंह बंटी, भुपिंदर सिंह भिंदा, जोगिंदर सिंह, जसप्रीत, गुरदेव सिंह, अमनदीप सिंह, राजबीर सिंह, समाज सेवक गुरचरण सिंह चन्ना चूड़े वाला, जसपाल सिंह हीरा आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *