गुरुद्वारा श्री गुरु कलगीधर साहिब से सजाया नगर कीर्तन, फूलों से सजी पालकी में सुशोभित किए गए श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी

भास्कर न्यूज | जालंधर श्री गुरु तेग बहादर साहिब जी, भाई मती दास जी, भाई सती दास जी और भाई दयाला जी के 350 वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा श्री गुरु कलगीधर साहिब मोहल्ला चायआम बस्ती शेख से नगर कीर्तन सजाया गया। गुरुद्वारा साहिब के प्रधान बच्चन सिंह कादियां, जनरल सेक्रेटरी जसबीर सिंह सचदेवा और खजांची हरबंस सिंह ने बताया कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया और पंच प्यारों की अगुवाई में सजाए नगर कीर्तन की शुरुआत श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के चरणों में अरदास की गई। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप फूलों से सजी पालकी में सुशोभित किए गए। नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब से चलकर बस्ती शेख रोड, बड़ा बाजार, गुरुद्वारा चरण कंवल बस्ती शेख, गुरुद्वारा छठी पातशाही बस्ती शेख, घास मंडी चौक से होता हुआ श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पालकी साहिब के आगे सफाई की सेवा करती हुई संगत। गुरुद्वारा श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी मोहल्ला कोट, निहंग सिंह सभा और बस्ती शेख के विभिन्न क्षेत्रों से होता हुआ गुरुद्वारा साहिब में संपन्न हुआ। स्त्री सत्संग सभा और शब्दी जत्थे ने गुरु साहिब की महिमा का गुणगान किया। रास्ते में संगत ने पुष्पवर्षा कर नगर कीर्तन का स्वागत किया। गुरुद्वारा छठी पाठशाही बस्ती शेख की प्रबंधक कमेटी के प्रधान गुरुकृपाल सिंह और सदस्यों ने नगर कीर्तन का स्वागत किया। यहां बाबा गुरचरण सिंह तरना दल, गुरुकृपाल सिंह, इंद्रपाल सिंह, गुरजीत सिंह पोपली, पार्षद मनजीत सिंह टीटू, ज्ञान सिंह, सुरेंद्र सिंह, हरविंदर सिंह, परविंदर सिंह, लाभ सिंह सचदेवा समेत अन्य मौजूद रहे। इस मौके पर संगत ने अरदास की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *