जालंधर| गुरुद्वारा श्री गुरु कलगीधर साहिब मोहल्ला चाहियाम बस्ती शेख में रविवार को श्री गुरु अमरदास जी का आगमन पर्व श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया। कार्यक्रम की जानकारी गुरुद्वारा साहिब के प्रधान जत्थेदार बचन सिंह कादियां, सचिव जसबीर सिंह सचदेवा और खजांची हरबंस सिंह ने दी। अमृत वेले से सजाए गए दीवान में पांच बाणियों के नितनेम के बाद हेड ग्रंथी भाई जसबीर सिंह ने कथा विचारों से संगत को निहाल किया। भाई हरविंदर सिंह के जत्थे ने रसभरे कीर्तन से वातावरण को भक्तिमय बनाया। समापन के बाद संगत को लंगर छकाया गया।


