गुरुद्वारा संतोखसर साहिब में लंगर लगाया

अमृतसर | सेवक जत्था ईशनान, गुरुद्वारा संतोखसर साहिब के अध्यक्ष तरलोचन सिंह के नेतृत्व में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव और साहिबजादों की शहादत को समर्पित दूध का लंगर लगाया गया। इस धार्मिक सेवा के दौरान बड़ी संख्या में संगत ने भाग लिया और गुरु साहिब के चरणों में नतमस्तक होकर सेवा की। इस अवसर पर तरलोचन सिंह ने कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का जीवन हमें सच्चाई, धर्म और न्याय के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है। लंगर समारोह के दौरान मनजीत सिंह मंगा, बलबीर सिंह और जत्थे के अन्य सेवक मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *